भू-जल विभाग के अंतर्गत तकनीकी सहायक (भूभौतिकी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है जो इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 सितंबर 2024 को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

भू-जल विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।
भू-जल विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा
भू-जल विभाग की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
भू-जल विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता भूभौतिकी में एमएससी या एमटेक होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
भू-जल विभाग भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।
भू-जल विभाग भर्ती के लिए वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल एल-11 के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 होगा।
भू-जल विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिर एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करें। इसके बाद भर्ती पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
इसके बाद "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी सही से भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें। आवेदन का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 1 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2024
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन करें: यहाँ से आवेदन करें